KALAM KA KAMAL
- 161 Posts
- 978 Comments
————————————————————————————————————————————————————————————-
महान भारत राष्ट्र हमारा
तिरंगा प्यारा – प्यारा है
जागो सच्चे “राष्ट्र भक्तों “
तुमको ही इसे सम्भालना है
उठो देश के कर्मवीरों
तुम्हें कर्तव्य निभाना है
देश – प्रेम का चोला ओढ़े
देश द्रोहियो को सबक सिखाना है
‘ सोने की चिड़िया ‘ की चमक
फिर तुमको ही बढ़ाना है
बढ़ो देश के नव –सॄजनहारो
पुनः इसको संवारना है
मानव मूल्यों की रक्षा कर
भ्रष्टाचार – व्यभिचार मिटाना है
महान भारत के महानायको
अब तुमको फ़र्ज निभाना है
” तिरंगे ” की नित शान बढ़े
” राष्ट्र का मान” बढ़ाना है
महान भारत राष्ट्र हमारा
तिरंगा प्यारा – प्यारा है
मीनाक्षी श्रीवास्तव
Read Comments