Menu
blogid : 4431 postid : 773956

“भारत देश की शान तिरंगा प्यारा …..” ( स्वतन्त्रता दिवस पर )

KALAM KA KAMAL
KALAM KA KAMAL
  • 161 Posts
  • 978 Comments

स्वतन्त्रता दिवस

independence_day_019

जागरण जंक्शन मंच के सभी सदस्यों – भाई – बहनों एवं मित्रों को ” स्वतंत्रता दिवस “की बहुत बहुत शुभकामनाएं !

इस अवसर पर प्रस्तुत है एक रचना –

/./././././././././././././././././././././././././././././.

भारत देश की शान तिरंगा प्यारा  ।


देश प्रेम का जोश  जगाये
दुश्मनों  को मार  भगाए
लहर लहर लहराए , तिरंगा प्यारा ।
भारत देश की शान तिरंगा प्यारा  ।
***
स्वाधीन हैं हम हमें भान रहे
स्वराष्ट्र पर  अभिमान   रहे
कदम-कदम लहराए तिरंगा प्यारा  ।
भारत देश की शान तिरंगा प्यारा  ।
***
नव – निर्माण  की ओर  बढ़ें
मन क्रम वचन से  नेक बने
युग-युग तक लहराए तिरंगा प्यारा  ।
भारत देश की शान तिरंगा प्यारा  ।
***
भाई – चारे का प्रेम बढ़े
आपस में न  बैर  करें
अमन चैन से लहराए तिरंगा प्यारा ।
भारत देश की शान तिरंगा प्यारा  ।
***
भारत माँ ! को नमन  करें
मातृ-भूमि  की  रक्षा    करें
धवल कांति से लहराए तिरंगा प्यारा  ।
भारत देश की शान तिरंगा प्यारा  ।
***
हमें सदा यह याद  रहे
राष्ट्र ध्वज का मान करें
गर्व से नित लहराए तिरंगा प्यारा ।
भारत देश की शान तिरंगा प्यारा  ।
***

जय हिन्द !

मीनाक्षी श्रीवास्तव

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to sadgurujiCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh