Menu
blogid : 4431 postid : 702476

जब से बने ” वो “…..

KALAM KA KAMAL
KALAM KA KAMAL
  • 161 Posts
  • 978 Comments

जब से बने ” वो “…….

“जब से बने ” वो “ प्रियतम हमारे ,
बेरस जीवन में रस भर दिये हैं सारे .
**
जब से बने “ वो “ ‘नूर–ए शाह’ हमारे ,
बे – नूर जीवन में नूर भर दिये हैं सारे .
**
जब से बने “ वो “ मधुमास हमारे ,
रीते – जीवन में पुष्प खिला दिये हैं सारे .
**
जब से बने “ वो “ अलंकार हमारे ,
बे – सुरे जीवन में सुर भर दिये हैं सारे .
**
जब से बने “ वो “ हमसफर हमारे ,
सूने जीवन में हंसीं पल भर दिये हैं सारे .
**
जब से बने “ वो “ शहंशाह हमारे ,
बद से – जीवन में ‘मान’ भर दिये हैं सारे .
**
जब से बने “ वो “ सरताज़ हमारे ,
बेताज़ जीवन में ‘ताज़ ‘ सजा दिये हैं सारे .
**
सलामत रहें सदा “ वो ” इस जग में ,
माँगते हैं रोज ये- दुआ हम  रब   से !

** ** ** ** ** ** **
मीनाक्षी श्रीवास्तव

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh