Menu
blogid : 4431 postid : 688699

ताउम्र दुआ किया करते हैं ….

KALAM KA KAMAL
KALAM KA KAMAL
  • 161 Posts
  • 978 Comments

कुछ उनकी खूबसूरती पे …..

***********************************

कुछ उनकी खूबसूरती पे दिलों जान से मरा करते हैं ,
कुछ  नेह   से सदा  उनका  माथा   चूमा  करते हैं .

*****……….

कुछ दूर से   देख  उन्हें , आहें    भरा   करते    हैं ,
कुछ छिपा डायरी में उनकी तस्वीर रखा करते हैं .

*****……….

कुछ   उनके    नाम की   माला  जपा  करते  हैं ,
कुछ उनके नाम पे ‘मीनू’ गज़ल लिखा करते हैं ।

*****……….

कुछ उनको चाँद  समझ कर देख लिया करते हैं ,
कुछ उन्हें  पुष्प मान  अहसास  किया करते हैं ।

*****……….

कुछ नैनों में  बसा   उनके  स्वप्न देखा  करते हैं ,
कुछ   उन   पर  ही   ‘किताब’   लिखा   करते     हैं ।

*****……….

कुछ   उन्हें   दिल में   बसा   दूर ही   रहा  करते हैं ,
कुछ उनकी शान से चर्चा ए-आम किया करते हैं ।

*****……….

कुछ  उनका   नाम  शमां से  जोड़  लिया करते   हैं,
कुछ उन  के नाम   हर  शाम ज़ाम  पिया करते हैं ।

*****……….

कुछ  उनके  कदमों  के निशां पे   चला करते हैं ,
कुछ  अपनी   रूह   में उन्हें   बसाया   करते  हैं ।

*****……….

कुछ उन्हें  अपना  कर   सम्मान  दिया   करते   हैं ,
कुछ उनकी सलामती की ताउम्र दुवा किया करते हैं ।

*******************************

श्रीवास्तव

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh